रंग चाहे फूलों के हो या इंद्रधनुष के मन को बिभोर कर जाते हैं उसी तरह हमारे प्रकृति से प्राप्त फल और सब्जियां जो रंगों के साथ साथ सेहत से भी भरपूर होते है आइये जानते है..

लाल रंग – लाल रंग जिसे प्यार का रंग भी कहा जाता है उसका कार्य भी हमारे शरीर मे ह्र्दय व ह्रदय रोगो से रक्षा करना है।।जिन फलों और सब्जी मैं लाल रंग होता हैं वह प्रकतिक रूप से खनिज प्रोटीन लाइकोपीन व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं।। यह हमारे शरीर मैं कैंसर के खतरे को रोकने मैं मदद करता है, थकान भगाता हैं।। इसके स्त्रोत। टमाटर, सेब,स्ट्राबेरी, लाल मिर्च, गाजर, इत्यादि।

नारंगी रंग – इस रंग के फल और सब्जी आँखों की बीमारी से बचाते हैं, प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देते हैं ,जोड़ो मैं जकड़न ,व रोगो से लड़ने की छमता प्रदान करते हैं।। इन फल व सब्जियों मैं विटामिन ए । कैल्शियम। बीटा कैरोटीन, फेलेवेनएड।। पोटेशियम मौजूद रहता हैं। स्त्रोत हैं, पपीता, संतरा,कद्दू,नींबू,रसभरी,केला,गाजर।

हरा रंग – यह रंग खुशहाली का प्रतीक तो होता ही है साथ ही यह हमारे शरीर मे हीमोग्लोबिन के स्तर को लेवल करता हैं, इसमे फोलिक एसिड ल्यूटिन इंडोलस फाइटोकैमिकल मौजूद होते है, जो हमे काई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं।आंतों की बीमारी से रक्षा करते है । एंटीऑक्सीडेंट होते है , ब्लडप्रेशर नियंत्रण करना, पाचन शक्ति को बढ़ना आदि।। स्त्रोत हैं। भाजी, भिंडी, नाशपाती, करेला, धनियां पत्ती, मीठी नीम,ककड़ी।

सफेद रंग – इस रंग के फलों और सब्जियां मैं एलीसिन सेलेनियम फ्लेवोनॉयड्स मौजूद रहता हैं, जो कि टयूमर, हार्ट् अटैक, एवम हार्मोन को नियंत्रित करता है।. स्त्रोत हैं। लहसुन, मूली, मशरूम, कमलगट्टा, सफेद प्याज आदि।।

बैगनी ओर काला रंग – इस रंग फल और सब्जी मैं एन्टी कैंसर क्लोरोजेनिक एसिड होता है, फाइटोकेमिकल्स आपकी याददाश्त को बढ़ावा देते हैं, मधुमेह को नियंत्रित करता है, आयरन से भरपूर। अनीमिया से बचाते हैं।. स्त्रोत हैं। काला अंगूर, चुककन्दर, पत्तागोभी, जामुन आदि काली तिल।
डायटीशियन रश्मि वर्मा