कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है, जीवन अब भी असामान्य है संकट का सफ़र अब भी जारी है रक्त के तिलक से दिव्य भाल रचाने वाला राष्ट्र न कभी झुका है और न कभी झुकेगा
योद्धाओं की तरह हर संकट से लड़ने वाला
देश का युवा आख़िर सोचता क्या है? हमें बताएं…
विषय: 1.आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी भारतीय अर्थव्यवस्था निर्माण में स्वदेशी की भूमिका
- कोरोना की रोकथाम और लॉकडाउन पालन में भारतीय कुटुंब व्यवस्था की भूमिका
- हिंदू जीवन शैली ही पर्यावरण संरक्षण का एकमेव मार्ग
- विस्तारवादी चीन पर भारत की रणनीति
अग्रलिखित शीर्षकों पर निबंध/आलेख आमंत्रित हैं, भाषा बघेली, बुंदेली, हिन्दी, अंग्रेजी हो सकती हैं।
लेखक अपना आलेख 12 जुलाई 2020 तक भेज सकते हैं।
त्रि-स्तरीय प्रतियोगिता की उम्र सीमा:
◆18 वर्ष से कम
◆18 से 30 वर्ष
◆30 से 45 वर्ष
प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए नीचे दी गई लिंक या व्हाट्सएप द्वारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
लिंक: http://tiny.cc/Jabalpur2mahakoshal
व्हाट्सएप: 8518811819
नियमावली-
● निश्चित शीर्षकों पर आधारित आलेख/निबंध भेजें।
● अंतिम तिथि 12 जुलाई 2020 है, इसके उपरांत की प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी।
● आलेख/निबंध के शीर्षक के साथ अपना नाम, डाक पता व पासपोर्ट साइज चित्र भेजें।
● चयनित आलेख/निबंधों को विश्व संवाद केंद्र जबलपुर के विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म व हिन्दू गर्जना पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा।
● उत्तम आलेख/ निबंधों को अन्य माध्यमों से प्रकाशित करने के लिए ई-बुक का प्रकाशन किया जाएगा।
● सभी प्रतिभागियों को ई-प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
● आलेख/निबंध टेक्स्ट फॉर्म में (हिंदी के लिए मंगल/यूनिकोड) में ही भेजें।
● इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए लिंक और व्हाट्सएप नम्बर उपलब्ध कराए गए हैं, उनके माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन कराते हुए आप प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकते हैं।
● प्रतियोगिता व परिणाम का सर्वाधिकार विश्व संवाद केन्द्र जबलपुर के पास सुरक्षित है।
विश्व संवाद केन्द्र जबलपुर, महाकौशल प्रांत