किल कोरोना अभियान के तहत् अब तक 1 लाख 59 हजार 337 परिवारों का किया गया सर्वे

कोराना वायरस के नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए चलाए जा रहे किल कोराना अभियान के तहत् अब तक मंडला जिले में 1 लाख 59 हजार 337 परिवारों का सर्वे करते हुए 7 लाख 62 हजार 108 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान 5560 गर्भवती महिलाएं एवं 58 टीकाकरण से छूटे बच्चे चिन्हित किए गए हैं।

               इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी विकासखण्ड में 24 हजार 959 परिवारों का सर्वे करते हुए 1 लाख 24 हजार 569 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बिछिया में 19 हजार 359 परिवार के 93 हजार 212 लोगों का, बीजाडांडी में 11 हजार 284 परिवारों के 53 हजार 150 लोगों का, घुघरी में 18 हजार 782 परिवारों के 85 हजार 985 लोगों का, मवई में 19 हजार 195 परिवारों के 1 लाख 6 हजार 909 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी प्रकार मोहगांव में 10 हजार 838 परिवारों के 51 हजार 823 लोगों का, नैनपुर में 22 हजार 783 परिवारों के 1 लाख 8 हजार 515 लोगों का, नारायणगंज में 12 हजार 954 परिवारों के 55 हजार 352 व्यक्तियों का, निवास में 12 हजार 180 परिवार के 51 हजार 237 लोगों का तथा मंडला शहर में 7 हजार 3 परिवारों के 31 हजार 356 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 सर्वे दल द्वारा बम्हनी विकासखण्ड में 680, बिछिया में 857, बीजाडांडी में 481, घुघरी में 530, मवई में 604, मोहगांव में 456, नैनपुर में 858, नारायणगंज में 427, निवास में 486 एवं मंडला शहर में 181 गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार सर्वे दल द्वारा शून्य से 12 माह तक के कुल 58 बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिनमें बिछिया में 15, घुघरी में 3, मवई में 32, नारायणगंज में 2 एवं मंडला शहर में 6 टीकाकरण से छूटे बच्चे चिन्हित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत 5 से 15 जुलाई के मध्य घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से कोरोना संक्रमण व अन्य रोगों का परीक्षण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here