कलेक्टर ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में पारिवारिक माहौल तैयार करते हुए बुजुर्गों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

                              कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उनकी प्रत्येक जरूरतों का ध्यान रखा जाए। उन्हांेने भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन के उपकरण, कूलर, पंखे आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि बुजुर्गों के लिए अखबार एवं योग्य पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने कोरोना संक्रमण से बचने के संबंध में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वृद्धाश्रम भवन की मरम्मत तथा विस्तारीकरण के संबंध में भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं मिष्ठान का वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here