पूरी जिंदगी भर क्या किया आप ने ?

सभी प्यारे को हृदय से नमन
किसी ने सवाल किया कि पूरी जिंदगीभर क्या किया आप ने?
बस मैने किसी को कभी धोखा नही दिया। इस जिंदगी की कसौटी में हर दुख में मुस्कारते हुए आनंद के साथ समाना किया।
याद रखों बिता हुआ बचपन, धोखा दिया विश्वास ये कभी भी वापस नही आता।
इस जीवन में जलन, ईष्या, और नफ़रतों को छोड़कर प्रेम संबंध के साथ जीना सीख ले, आपने आप जीवन आनंद मय हो जाए, क्योकि ईश्वर दुबारा मौका प्रदान नही करेगा।
आप का व्यवहार की महक अपने आप परिचय देती है। और दुर्गुणों की बदबूदार हवा भी अनादर के साथ फैलेगी। जिन्दगी हर खेल इसी जीवन में दिखाई देगा, स्वर्ग और नर्क मरने के बाद नही मिलेगा, वह तो सिर्फ जिवित जीवन में आप अनुभव कर सकते है, मरने के बाद नही।
ईश्वर गुरू, माता पिता पर विश्वास करना सीखें, शक तो सदा आपने ही करते ही है।
आप का विश्वास सदा सही राह पर चलना सिखाएगा।

स्वामी धर्म अंजुम
छिन्दवाडा,मध्य प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here