रुपेश ने कायम किया मंडला का दबदबा : राज्यस्तरीय मध्य प्रदेश मास्टर्स एथेलेटिक चैम्पियनशिप 2021

रविवार को स्थानीय महात्मा गांधी मैदान में मंडला जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ द्वारा एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संघ की जिलाध्यक्ष सुश्री मिनी सिंह इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, उपाध्यक्ष जमुना उइके, सचिव नेकेश्वर पटैल, कोषाध्यक्ष मिली सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम का समापन देर शाम किया गया।

इस मध्य प्रदेश राज्यस्तरीय मध्य प्रदेश मास्टर्स एथेलेटिक चैम्पियनशिप 2021 मण्डला में रूपेश इसरानी ने 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान एवं 200 मीटर रेस में तृतीय स्थान जीता जिसमे गोल्ड मैडल ब्रौंज़ मैडल राज्य सभा सांसद सम्पतिया उइके एवं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के द्वारा दिया गया ,यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिले में पहले बार हुई जिसमें मण्डला एथेलेटिक संघ ,सेव स्टेडियम मण्डला ग्रुप एवं मिशन आर्मी 20 के द्वारा सहयोग किया गया …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here