श्रमिकों से ही विकास है … डॉ खरे

“1 मई श्रमिक दिवस पर विशेष”

“श्रमिकों का सम्मान हो,हों पूरे अरमान।

यही आज आवाज़ है,यही आज आह्वान।।”

अमेरिका में मजदूर दिवस शुरू होने के 34 साल बाद 1 मई 1923 को भारत में भी मजदूर दिवस की शुरुआत हुई। भारत में पहली बार मजदूर दिवस चेन्नई में शुरू हुआ।लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया. इस बैठक को कोई सारे संगठनों और सोशल पार्टी ने समर्थन दिया. आंदोलनों का नेतृत्व कर रहे वामपंथी मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों और शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।मजदूर दिवस का उद्देश्य यह है कि मजूदरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान किया जाए और अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले लोगों के योगदान को याद किया जाए।इसके साथ ही हमेशा मजदूरों के  अधिकारों की आवाज को हमेशा बुलंद किया जाए।यही कारण है कि बहुत सारे संगठनों में कर्मचारियों को इस दिन छुट्टी भी दी जाती है।       देखा जाए तो हमारे देश में अनेक महत्वपूर्ण कार्य मजदूरो द्वारा ही किये जाते हैं।जैसे-  उद्‌योग, व्यापार,कृषि, भवन निर्माण,सरकारी कार्यालयों का निर्माण, पुल एवं सड़कों का निर्माण आदि मजदूरों द्वारा ही संपन्न किये जाते है।मजदूर पर देश निर्भर होता है।और मजदूर स्वयं की मेहनत पर निर्भर होता है।मजदूर सारे दिन कठिन परिश्रम कर अपना पेट भरता है।आज के इस युग में हर व्यवसाय में आय बहुत ज्यादा होती है. पर आश्चर्यजनक बात ये है. कि सबसे कठिन परिश्रम करने वाले मजदूर की आय बहुत कम होती है।मजदूर कठोर मेहनत करने के बावजूद भी अपने परिवार का लालन-पालन भी मुश्किल से कर पाता है।मजदूर जब तक अपने बल पर कार्य करता है. तब तक वह अपना जीवन आसन से व्यापन कर लेता है।पर जब वे वृद्ध या निर्बल  हो जाते हैं, तब उनकी स्थिति बहुत ख़राब हो जाती है।उस समय उन्हें भूखा रहना पड़ता है।मजदूर अपने सम्पूर्ण जीवन में देश की सेवा करता है,पर मजदूर को देश की तरफ से कोई सुरक्षा या सहायता नहीं मिलती।     ये सारी बातें चिंता व चिंतन का विषय हैं। मजदूरों के परिवार की भोजन,आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की समुचित व्यवस्था हओ-यह भी अति आवश्यक है। श्रमिक दिवस सारे देश का ध्यान इस ओर आकर्षित करता है। यह सच है कि श्रमिकों से ही देश का विकास संभव है।

“जो श्रम करके नित कर रहे,रोज़ाना निर्माण। 

वे ही महनतकश बने,नित विकास के प्राण।।”

प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे,प्राचार्य

शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी कन्या महाविद्यालय,मंडला मप्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here