गर्ल्स कॉलेज में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान

मंडला – मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जनसमस्याओं का निवारण करने व नागरिकों को तत्परता से वांछित प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए दिनांक 10 से 31 मई, 2023 तक सारे प्रदेश में “मुख्यमंत्री जनसेवा  अभियान” का द्वितीय चरण प्रारम्भ किया गया है। शासकीय जे.एम.सी.कन्या स्नातक महाविद्यालय मंडला में भी इसे प्राचार्य प्रो(डा)शरद नारायण खरे के संरक्षण व मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया गया है।प्राचार्य ने बताया इस महती कार्य हेतु  डा.आराधना दुबे को नोडल अधिकारी,डा.अंजली पंडया को सहा.नोडल अधिकारी व सावित्री उरैती को कार्यालय सहायक का दायित्व सौंपा गया है।    इस अभियान में उच्च शिक्षा विभाग की नामांकराया।ईग्रेशन प्रमाणपत्र/प्रोवीजनल /डुप्लीकेट अंकसूची/अंकसूची में सुधार/स्थानांतरण व चरित्र प्रमाणपत्र जारी करना आदि सुविधाओ को विद्यार्थियो ं के हित में शामिल किया गया है।प्राप्त आवेदनों व प्रदाय प्रमाणपत्रों को पंजिका में संधारित किया जाएगा।छात्राओं ने उपस्थित होकर इस अभियान का लाभ प्रारम्भ कर दिया है। प्राचार्य प्रो(डा)शरद नारायण खरे ने बताया कि जनसेवा अभियान दल सहित सम्पूर्ण स्टाफ शासन की मंशा के अनुसार कर्तव्य निर्वहन करने तत्पर है।इस कार्य को विधिवत् प्राचार्य ने 10 मई को प्रारम्भ कराया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here