कोरोना अपडेट – जिला मंडला

7 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

               कोविड-19 के नियंत्रण में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य में जिले में मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। 15 से 16 सितम्बर की शाम 4 बजे तक जिले में 7 कोरोना मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में बिछिया निवासी 39 एवं 38 वर्षीय पुरूष तथा 17 वर्षीय बालक, मांद अंजनिया निवासी 41 वर्षीय पुरूष, महाराजपुर निवासी 19 वर्षीय महिला, बिनैका निवासी 23 वर्षीय पुरूष तथा रमपुरा देवदरा निवासी 17 वर्षीय बालक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार सभी को मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा अनावश्यक बाहर नहीं निकलने के बारे में बताया गया।

जिले में मिले 22 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 15 सितंबर की शाम 4 बजे से 16 सितंबर की शाम 4 बजे तक 22 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले है। प्राप्त जानकारी अनुसार रमपुरा में 15 वर्षीय बालक, 23 एवं 48 वर्षीय महिला, 48 एवं 25 वर्षीय पुरूष, सरदार पटैल वार्ड मंडला में 51 वर्षीय महिला, धुवनी मवई में 42 वर्षीय पुरूष, घोंटा मवई में 20 वर्षीय महिला, कोतवाली केम्पस मंडला में 39 वर्षीय पुरूष, राजीव कॉलोनी में 30 वर्षीय पुरूष, जेल कम्पाऊँड मंडला में 35 वर्षीय पुरूष, निवास में 30 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक बम्हनी में 47, 20, 32, 58 वर्षीय पुरूष एवं 56, 33 वर्षीय महिला तथा 11 वर्षीय बालक, नारायणगंज 40 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक बम्हनी 5 वर्षीय बालिका एवं ग्राम मधुपुरी में 68 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here