प्रदेश में कोरोना का तांडव जारी,छत्तीसगढ़ में 2600 से ज्यादा नए…

2681 नए मरीज,13 की मौत : प्रदेश में कोरोना का तांडव जारी… आज फिर छत्तीसगढ़ में 2600 से ज्यादा नए मरीज… मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार के पार पहुंचा… आज 2681 नए मरीज… वहीं आज 13 की मौत… देखिए जिलेवार आंकड़े….

रायपुर 5 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब तक 1 लाख 26 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।आज 2681 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 27857 हो गए हैं।
आज कुल 2,681 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 2,817 मरीज़ उपचार उपरांत आज स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27,857 है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 266, राजनांदगांव 254, बालोद 55, बेमेतरा 42, कबीरधाम 44, रायपुर 270, धमतरी 53, बलौदाबाजार 87, महासमुंद 77, गरियाबंद 49, बिलासपुर 129, रायगढ़ 187, कोरबा 174, जांजगीर-चांपा 182, मुंगेली 32, जीपीएम 12, सरगुजा 78, कोरिया 52, सूरजपुर 68, बलरामपुर 52, जशपुर 22, बस्तर 109, कोंडागांव 42, दंतेवाड़ा 55, सुकमा 48, कांकेर 85, नारायणपुर 25, बीजापुर 129 अन्य राज्य 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 126005 संक्रमित मिले है,जिसमें 97067 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।1081 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 27857 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।
एक्टिव 27857 मरीजों में
दुर्ग से 2557 (112 मृत)
राजनांदगांव से 1426 (36 मृत)
बालोद से 694 (4 मृत)
बेमेतरा से 276 (10 मृत)
कवर्धा से 258 (6 मृत)
रायपुर से 9800 (396 मृत)
धमतरी से 376 (9 मृत)
बलौदाबाजार से 274 (21 मृत)
महासमुंद से 601 (24 मृत)
गरियाबंद से 275 (17 की मृत)
बिलासपुर से 695 (80 मृत)
रायगढ़ से 1584 (43 मृत)
कोरबा से 1384 (5 मृत)
जांजगीर-चांपा से 1426 (20 मृत)
मुंगेली से 433 (1 मृत)
गौरेला पेंड्रा मरवाही से 64 (1 मृत)
सरगुजा से 693 (22 मृत)
कोरिया से 252 (11 मृत)
सूरजपुर से 388 (9 मृत)
बलरामपुर से 283 (2 मृत)
जशपुर से 275 (2 मृत)
जगदलपुर से 1239 (8 मृत)
कोंडागांव से 313 (3 मृत)
दंतेवाडा से 720 (4 मृत)
सुकमा से 436 (3 मृत)
कांकेर से 588 (13 मृत)
नारायणपुर से 240
बीजापुर से 355 (6 मृत) है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here